सऊदी अरब ने यमनी जनता तक मानवता प्रेमी सहायता पहुंचने से रोकने के लिए सनआ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर बम्बारी की।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने यमनी जनता तक मानवता प्रेमी सहायता पहुंचने से रोकने के लिए शनिवार को सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दैलमी हवाई छावनी पर बम्बारी की जिसके कारण मानवता प्रेमी सहायता लेकर यमन जाने वाले दो विमानों की उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यमनी सूत्रों ने बताया है कि सऊदी अरब के चार प्रक्षेपास्त्र इन स्थानों पर आकर लगे जिसके कारण रेड क्रिसेन्ट और सीमा रहित चिकित्सकों की संस्था के दो विमानों की उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यमनी सूत्रों ने बताया है कि सऊदी अरब सदैव सना के हवाई हड्डे पर बम्बारी करता है ताकि मानवता प्रेमी सहायता को यमन पहुंचने से रोक सके। इसी मध्य चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि यमन के अस्सौदा क्षेत्र में शनिवार को सऊदी अरब के हमले में कम से कम चार यमनी हताहत और १६ अन्य घायल हो गये। साथ ही यमन के उत्तर में स्थित हिज्जा प्रांत के स्थानीय सूत्रों ने सऊदी हमले में १३ लोगों के शहीद होने की सूचना दी है जिनमें से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य महिलाएं और बच्चे थे। इसी प्रकार यमन के सीमावर्ती शहर अलमन्ज़ेला और अलमरज़क पर सऊदी आक्रमण फिर से आरंभ हो गये हैं।